फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये-गहने छोड़ अब गैस सिलिंडर पर चोरों की नजर: अब घरों से उड़ रहे गैस सिलिंडर, CCTV में वारदात कैद

Tue, 17 Mar 2026 04:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर समेत प्रदेश में चोरी का ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। अब चोर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान या नकदी के बजाय गैस सिलिंडर को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बजाज कॉलोनी क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक कारोबारी के घर से सिलिंडर चोरी हो गया।
विज्ञापन
चोर अब घरों से उड़ रहे गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर समेत प्रदेश में चोरी का ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। अब चोर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान या नकदी के बजाय गैस सिलिंडर को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बजाज कॉलोनी क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक कारोबारी के घर से सिलिंडर चोरी हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कारोबारी रितेश उप्पल के घर के बाहर आंगन में रखा गैस सिलिंडर देर रात अज्ञात चोर उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति सिलिंडर ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर के बाहर रखे गैस सिलिंडर और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें