फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: फल कारोबारी को दोस्ती के जाल में फंसाकर लूटा, रायपुर में बंदूक-चाकू दिखाकर 36 हजार पार

Tue, 12 May 2026 04:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के मौदहापारा पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हथियार के दम पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। फल का कारोबार करने वाले युवक से उसके परिचित युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नकदी लूट ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के मौदहापारा पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हथियार के दम पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। फल का कारोबार करने वाले युवक से उसके परिचित युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नकदी लूट ली। आरोपियों ने बंदूक और चाकू दिखाकर करीब 36 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित शेख शाहिल रोज की तरह बाम्बे मार्केट में फल बेचने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे घर लौट रहा था। वह दिनभर की कमाई अपने साथ लेकर जा रहा था। इसी दौरान तालाबपार इलाके के पास उसे राजा बैझड़ नाम का युवक मिला, जो उसके पिता का पुराना परिचित बताया जा रहा है।

राजा ने शाहिल को बातचीत में उलझाया और अल्ताफ नाम के व्यक्ति का घर पूछने के बहाने उसे अंदर गली की तरफ ले गया। वहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवकों ने अचानक शाहिल को पकड़ लिया। एक आरोपी ने पीछे से गला दबोचा, जबकि बाकी ने हाथ पकड़कर उसे काबू में कर लिया। इसके बाद हथियार दिखाकर उसकी जेब में रखी 36,600 रुपये की रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन


वारदात के बाद चारों आरोपी बाइक और एक्टिवा से भाग निकले। डरे हुए शाहिल ने पहले परिचितों को घटना की जानकारी दी, फिर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी राजा बैझड़ और उसके तीन साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत केस दर्ज किया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें