फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur news: रात के सन्नाटे में भड़की आग, रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय का परीक्षण क्षेत्र राख, लाखों का नुकसान

Fri, 01 May 2026 01:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसने विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
विज्ञापन
रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय का परीक्षण क्षेत्र में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसने विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। बताया जा रहा है कि आग खेत परीक्षण क्षेत्र से शुरू हुई और तेजी से फैलते हुए कई एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले गई। इस घटना में कृषि अनुसंधान कार्य को गंभीर नुकसान पहुंचा है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक नुकसान करीब 20 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन




आग लगने के बाद मौके पर मौजूद छात्रों और सुरक्षा कर्मियों ने खुद ही हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के चलते उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग को सूचना देने में शुरुआती देरी भी हुई, जिससे आग और फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। घटना के समय विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें