फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: रायपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग,नागपुर से कोलकाता जा रहा था विमान, यात्रियों में मचा हड़कंप

Thu, 14 Nov 2024 10:41 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बम की धमकी के बाद नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
हवाई जहाज (फाइल फोटो) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायपुर में बम की धमकी के बाद नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान की एयरपोर्ट पर जांच की गई। एसएसपी संतोष सिंह ने मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बम की धमकी मिलने के बाद नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान को आपात स्थिति में उतारा गया। घटना के बाद एक यात्री को हिरासत में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक धमकी के बाद सुबह नौ बजे के बाद विमान स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतरा गया। इसमें 187 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। जब विमान हवा में था तभी एक यात्री ने विमान चालक दल के सदस्यों को बम होने की जानकारी दी। 

Raipur, Chhattisgarh: A flight from Nagpur to Kolkata made an emergency landing at Raipur airport following a bomb threat. The plane is being checked at the airport and further probe is underway: SSP Santosh Singh

— ANI (@ANI) November 14, 2024
 

पुलिस अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि विमान के उतरने के बाद उसे अनिवार्य सुरक्षा जांच के लिए तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया। पुलिस की एक टीम और बम निरोधक दस्ता भी हवाई अड्डे पर पहुंच गया। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। उन्होंने आगे कहा कि    पूरी जांच के बाद बम की धमकी झूठी निकली। बम की सूचना देने वाले यात्री को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान दोपहर करीब 12 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुआ था। 24 अक्टूबर को कोलकाता से बिलासपुर (छत्तीसगढ़) जाने वाली एलायंस एयर की उड़ान को भी इसी तरह की धमकी दी गई थी, जिसके बाद विमान की बिलासपुर हवाई अड्डे पर जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि गहन जांच के बाद बम होने का दावा झूठा पाया गया। नागपुर निवासी अनिमेष मंडल से रायपुर पुलिस ने पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान दोपहर करीब 12 बजे कोलकाता के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें