फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर में 'मैरिज स्कैम' का शिकार बुजुर्ग, भरोसे का फायदा उठाकर 9.50 लाख ठगे

Fri, 01 May 2026 05:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के नाम पर एक बुजुर्ग से लाखों रुपए ठग लिए गए। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के नाम पर एक बुजुर्ग से लाखों रुपए ठग लिए गए। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 80 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी ने शादी के लिए एक मैरिज ब्यूरो से संपर्क किया था। इसी दौरान उन्हें “रजनी शर्मा” नाम की महिला से जोड़ा गया। महिला ने खुद को रेलवे इंजीनियर बताकर विश्वास हासिल किया और शादी का प्रस्ताव रखा।

कुछ ही दिनों में आरोपी ने अलग-अलग बहानों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। कभी शादी, कभी इलाज और कभी आपात स्थिति का हवाला देकर पीड़ित से रकम मंगवाई गई।

करीब सात महीने के भीतर बुजुर्ग ने अलग-अलग किश्तों में कुल 9 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब आरोपी का मोबाइल बंद हुआ, तब ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें