फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल सुकमा में 308 करोड़ रुपये के कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

Sun, 12 Apr 2026 02:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 अप्रैल को सुकमा जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि बस्तर संभाग में नक्सल उन्मूलन को लेकर तय समयसीमा के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 अप्रैल को सुकमा जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि बस्तर संभाग में नक्सल उन्मूलन को लेकर तय समयसीमा के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है। ऐसे में प्रशासनिक सक्रियता के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देने का संकेत भी इससे मिल रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जिले को बड़ी सौगात देने वाले हैं। लगभग 308 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और नई योजनाओं का भूमिपूजन किया जाएगा। इन योजनाओं में सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, पेयजल और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्य शामिल हैं, जिनका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

इस दौरान सुकमा से ही एक नई स्वास्थ्य पहल की शुरुआत भी होगी। “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” के जरिए दूर-दराज और नक्सल प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री ‘अटल आरोग्य लैब’ का उद्घाटन भी करेंगे। इस लैब के शुरू होने से जिले में आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी, जिससे मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और इलाज की प्रक्रिया तेज होगी।

सुकमा लंबे समय से नक्सल गतिविधियों से प्रभावित क्षेत्र रहा है, इसलिए इस दौरे को विकास के साथ-साथ विश्वास बहाली के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है। सरकार का मानना है कि बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तार से क्षेत्र में स्थिरता और शांति को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें