फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं': सीएम साय का कांग्रेस को अल्टीमेटम, बोले- शाह के भाषण को एडिट करके फैला रहे भ्रम

Mon, 29 Apr 2024 03:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। कांग्रेस के ऐसे दुष्प्रचार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
सीएम साय - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। कांग्रेस के ऐसे दुष्प्रचार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसी हरकतें बर्दास्त नहीं की जाएंगी।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि अपनी बुरी हार सामने देख कर कांग्रेस अब कोई भी स्तरहीन हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। दशकों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को ठगती रहने वाली, वंचित समूहों का शोषण करने वाली कांग्रेस अब फिर से आरक्षण के खिलाफ  दुष्प्रचार कर रही है। गृहमंत्री शाह के भाषण को भी गलत तरीके से एडिट कर वह भ्रम फैला रही है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए लिखा कि आदिवासियों-पिछड़ों-दलितों के खिलाफ ऐसा भद्दा मजाक करने से बाज आये। ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी।
 

सीएम साय ने लिखा कि कांग्रेस शुरू से ही वंचित समूहों को आगे लाने का, आरक्षण का विरोध करती रही है। कांग्रेस की ऐसी हरकतों की जितनी निंदा की जाय वह कम है। कांग्रेस को मुस्लिम आरक्षण स्वीकार है लेकिन आदिवासियों और अनुसूचित जाति समूहों, पिछड़ों को मिल रहा अधिकार उसे बर्दाश्त नहीं हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें