फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: ढोंगी पत्नी ने जलाया था पति को जिंदा, डेढ़ माह बाद सूरजपुर पुलिस ने सुलझाई 'अंधे कत्ल' की गुत्थी

Wed, 01 Oct 2025 12:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

ढोंगी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक 6 अगस्त की सुबह घर में कोई नहीं था। पति सो रहा था। तभी पत्नी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाला और माचिस से आग लगा दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी ने पति को जिंदा जलाया था। इसके बाद रोने का नाटक करने लगी। डेढ़ महीने बाद सूरजपुर पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। वही ढोंगी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक 6 अगस्त की सुबह घर में कोई नहीं था। पति सो रहा था। तभी पत्नी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाला और माचिस से आग लगा दी। 

विज्ञापन


पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोपी पत्नी ने बताया कि पति उस पर शक करता था। कहता था कि तुम्हारा किसी और से अफेयर है। इससे अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। झगड़े से परेशान होकर उसने अपने पति को मार डाला।

सुबह खाट में लगी अचानक आग
थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि सुपारी लाल एसईसीएल की कोयला लोड वाहनों में सील लगाने का काम करता था। रोज की तरह घर में खाना खाकर खाट पर सो रहा था। 6 अगस्त की सुबह को अचानक उसकी खाट में आग लग गई। जलती खाट से निकलकर वह चीखता-चिल्लाता बाहर भागा। पड़ोसियों ने दौड़कर आग बुझाई और उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। लेकिन शरीर 85 प्रतिशत तक जलने के कारण उसे पहले डॉक्टरों के द्वारा अंबिकापुर बाद में रायपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पत्नी मूर्ति बाई ने घटना को हादसा बताया। आरोपी पत्नी पति के जलने के बाद रो रही थी। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पेट्रोल से जलने की पुष्टि हुई। जांच में फोरेंसिक टीम को भी घर में पेट्रोल के सबूत मिले। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कर पत्नी से उसका जुर्म कबूल कराया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें