मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि महंगाई भत्ते की संशोधित दरें 1 नवंबर, 2026 से लागू होंगी।
उन्होंने एक बयान में कहा, "राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दिवाली से पहले लिया गया यह निर्णय उनके परिवारों को आर्थिक राहत देने के साथ ही त्योहार की खुशियां भी बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस फैसले से राज्य सरकार के लगभग 3.85 लाख कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। बयान में कहा गया है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर हर महीने लगभग 36 करोड़ रुपये और सालाना 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।