फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: आंधी-बारिश से बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, आज भी कई जिलों में अलर्ट, जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

Sun, 10 May 2026 10:40 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। प्रदेश में सक्रिय मौसम सिस्टम की वजह से अगले 24 घंटे तक मौसम का असर बना रह सकता है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में शनिवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। प्रदेश में सक्रिय मौसम सिस्टम की वजह से अगले 24 घंटे तक मौसम का असर बना रह सकता है। कई स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। साथ ही पूर्वी राजस्थान से झारखंड तक द्रोणिका बनी हुई है, जिसका असर छत्तीसगढ़ पर भी पड़ रहा है।

राजधानी रायपुर में रविवार को भी बादल छाए रहने, बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि जगदलपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें