फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड: अमित शाह ने ली सलामी, घुड़सवार दस्ते के साथ पहुंचे ग्राउंड

Sun, 15 Dec 2024 01:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड-2024 में शिरकत की। घुड़सवार दस्ते के साथ परेड ग्राउंड में शाह ने प्रवेश किया।
विज्ञापन
अमित शाह ने ली सलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड-2024 में शिरकत की। घुड़सवार दस्ते के साथ परेड ग्राउंड में शाह ने प्रवेश किया। पुलिस प्लाटून की सलामी ली। महिला पुलिस बैंड ने इस दौरान मनमोहक बैंड की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, राज्य गृहमंत्री विजय शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ पुलिस को 24 वर्षों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड से सम्मानित किया गया। शाह राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड में शामिल होने के बाद जगदलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 3 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे।

यहां पर इंदिरा प्रदर्शनी स्टेडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक में शामिल होंगे। आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सली हिंसा से पीड़ित और शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वे 24 घंटे के लिए बस्तर में रहेंगे इस दौरान खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती या अबूझमाड़ में उनके रात बिताने की चर्चा है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें