फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- हम बातचीत के लिए तैयार, शस्त्र छोड़कर आत्मसमर्पण करें

Thu, 23 May 2024 10:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान सात नक्सली मारे गए। जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री ने बयान दिया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान सात नक्सली मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों के भुजाओं के ताकत के कारण यह सम्भव हो पाया है।

विज्ञापन


बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमा क्षेत्रों में आज सुबह 11 बजे से ही बस्तर फाइटर, एस.टी.एफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सर्चिंग शुरू की थी और उसके अंतर्गत मुठभेड़ हुई। जिसमें वर्दी धारी सात नक्सली मारे गए हैंष 

उन सभी के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं और ये सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है। पुनः क्षेत्र में सुरक्षा बलों की भुजाओं की ताकत पर ये संभव हो सका है। मैं मावोवादियों से फिर भी अपील करता हूं कि आप समर्पण करें। मुख्य धारा में वापस आए। पुनर्वास करे और आपकी पुनर्वास के लिए जो आवश्यकता है, वो आप बताए सरकार उसे पूरा करेगी। सरकार वार्ता करने के लिए हर समय तैयार है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी नक्सल सर्च अभियान पर निकली थी। आज सुबह 11 बजे नारायणपुर-बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने मुस्तैदी से मोर्चा संभाला। जिसमें सात नक्सलियों के मारे जाने की खबर है और कई नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है। घटनास्थल पर भारी मात्रा में हथियार और नक्सल साहित्य बरामद होने की भी सूचना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें