फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Naxalite Encounter: 40 घंटे तक चली गरियाबंद मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, सभी के शव लेकर पहुंचे जवान

Tue, 21 Jan 2025 10:45 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Gariyaband Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gariyaband Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में 14 नक्सली मारे गये हैं। वहीं सीआरपीएफ के कोबरा यूनिट का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया है। घायल जवान का नाम धमेंद्र भोई है। अब तक 14 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिये गये हैं। जवान मारे गये नक्सलियों का शव लेकर गरियाबंद पहुंच चुके हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने अमर उजाला से टेलिफोनिक बातचीत में इस आशय की जानकारी दी है। दूसरी ओर 15 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 

विज्ञापन


सबसे बड़ी बात ये है कि इस एनकाउंटर में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का मेंबर था।

रविवार सुबह से जारी मुठभेड़ मंगलवार की शाम तक चली। कुल 40 घंटे तक मुठभेड़ चली। बताया जाता है कि भालू डिग्गी के जंगल में कुल एक हजार से अधिक जवानों ने 60 से अधिक नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा था। इससे पहले रविवार को गरियाबंद में हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए  थे, वहीं एक जवान भी घायल हुआ था। 

कई अत्याधुनिक हथियार बरामद
गरियाबंद मुठभेड़ में एके 47, एसएलआर, आईएनएसएएस और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। 

एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती ढेर
गरियाबंद मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती मारा गया। वह नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी मेंबर था। मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर भी शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l
विज्ञापन


ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर संयुक्त ऑपरेशन
नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, sog नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी। सुरक्षा बलों का दावा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के कई इनामी लीडर्स मारे गए हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा फोर्स की ओर से जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इसमें कुल 10 टीम में शामिल थीं। इनमें तीन टीम ओडिशा से, दो छत्तीसगढ़ पुलिस से और सीआरपीएफ की पांच टीम शामिल रहीं। मुठभेड़ की सूचना पर फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मैनपुर पहुंची। पूरे एरिया में फोर्स की तैनाती रही। इसके अलावा तीन आईडी भी बरामद की गई है।

बस्तर से भागकर गरियाबंद पहुंचे नक्सली
बताया जाता है बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से थर्राकर नक्सली सुरक्षित ठिकाना खोज रहे हैं। इसलिये वो बस्तर से भागकर गरियाबंद की तरफ आ चुके हैं। इसकी सूचना पर फोर्स की ज्वॉइंट टीम गरियाबंद पहुंचकर नक्सल मुठभेड़ को अंजाम दिया। पहली बार इस मुठभेड़ में 14 नक्सलियों समेत एक करोड़ का इनामी नक्सली मारा गया। 

Trending Videos
विज्ञापन



सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा किया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। हमारी डबल इंजन की सरकार में निश्चित ही हमारा छत्तीसगढ़ मार्च 2026 तक नक्सलवाद से मुक्त होकर रहेगा।



बता दें कि इससे पूर्व बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें