फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सीएम साय ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नक्सलवाद समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
विज्ञापन
गृह मंत्री शाह से सीएम ने की मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने राज्य में माओवाद विरोधी अभियानों में मिली हालिया सफलताओं और बस्तर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की।

विज्ञापन




सीएम साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि राज्य की नई रणनीति और केंद्र के निरंतर समर्थन से नक्सल विरोधी अभियान निर्णायक चरण में पहुंच गया है। पिछले डेढ़ साल से चलाए गए सघन अभियानों से महत्वपूर्ण परिणाम मिले हैं, जिसमें 1,428 माओवादियों का आत्मसमर्पण भी शामिल है, जो पिछले पांच सालों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें