फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के आलोक शुक्ला को गोल्डमैन एनवायर्नमेंटल पुरस्कार

Tue, 30 Apr 2024 01:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

इस पुरस्कार को ग्रीन नोबल के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार दुनियाभर से सात लोगों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। यह पुरस्कार दुनिया के छह महाद्वीपीय क्षेत्रों के जमीनी स्तर के पर्यावरण नायकों को दिया जाता है।
विज्ञापन
आलोक शुक्ला - फोटो : X/T S Singhdeo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन और आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता आलोक शुक्ला को प्रतिष्ठित ‘गोल्डमैन एनवायर्नमेंटल प्राइज-2024’ से नवाजा जाएगा। उन्हें यह प्राइज एक सामुदायिक अभियान का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के लिए दिया जा रहा है। इस अभियान से छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 21 कोयला खदानों से 4,45,000 (4.45 लाख) एकड़ जंगलों को बचाया जा सका, जो जैव विविधता से समृद्ध हैं।

विज्ञापन

इस पुरस्कार को ग्रीन नोबल के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार दुनियाभर से सात लोगों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। यह पुरस्कार दुनिया के छह महाद्वीपीय क्षेत्रों के जमीनी स्तर के पर्यावरण नायकों को दिया जाता है।

गोल्डमैन एनवायर्नमेंटल फाउंडेशन के एक बयान में उल्लेख किया गया है कि सरकार ने हसदेव अरण्य में 21 प्रस्तावित कोयला खदानों की नीलामी रद्द कर दी है, जिनके वनों को छत्तीसगढ़ के फेफड़े के रूप में जाना जाता है, यह भारत के सबसे बड़े वन क्षेत्रों में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें