फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE Board Class 12th Toppers: 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने किया प्रदेश में टॉप, यहां देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Wed, 29 Apr 2026 03:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CGBSE Board 12th Toppers List: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। सीजीबीएसई ने 12वीं आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणाम जारी किए हैं। 
विज्ञापन
CGBSE Board 12th Toppers List - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CGBSE 10th 12th Board Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 12वीं कक्षा के बोर्ड परिणाम जारी किए। इन विद्यार्थियों ने निर्धारित तिथियों पर अपनी वार्षिक परीक्षाएं दी थीं। छात्र परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर क्लिक कर देख सकते हैं। प्रदेश में 12वीं कक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया है।

विज्ञापन


ये हैं प्रदेश के तीन टॉपर
हायर सेकेंडरी में पहला स्थान जिज्ञासु वर्मा ने हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान ओमनी ने हासिल किया और तीसरा स्थान कृष महंत ने हासिल किया है। 

कौन हैं प्रदेश में टॉप करने वाले जिज्ञासु वर्मा
मिली जानकारी के मुताबिक, 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% के साथ टॉप किया है। वह बलौदा बाजार जिले के पलारी के सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने 493 मार्क्स अर्जित किया है। उनके पिता का नाम नरेंद्र कुमार वर्मा और माता का नाम माहेश्वरी वर्मा है।
 

12वीं बोर्ड के टॉप टन छात्र-छात्रों की सूची
 
टॉपर का नाम प्राप्तांक प्रतिशत जिला
जिज्ञासु वर्मा 483 96.60% बालोदा बाजार
ओमनी वर्मा 481 96.20% बेमेतरा
कृष महंत 489 97.80% रायगढ़
रिया साहू 488 97.60% दुर्ग
शहनाज परवीन 488 97.60% महासमुंद
ताहिरा खान 488 97.60% गौरेला पेंड्रा मरवाही
कुसुमलता बिप्रे 487 97.40% धमतरी
हेमलता साहू 487 97.40% रायपुर
ओमकार कइवर्त 487 97.40% गौरेला पेंड्रा मरवाही
आशा यादव 487 97.40% जशपुर


10वीं का दो साल ऐसा रहा रिजल्ट
साल 2024 और 2025 में CGBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं के परिणामों में उत्तीर्ण प्रतिशत में लगातार सुधार देखा गया है, जहां वर्ष 2024 में यह 75.61% था, जबकि वर्ष 2025 में बढ़कर 76.53% हो गया।

10वीं-12वीं  में इतने लाख विद्यार्थी हुए पंजीकृत
कक्षा 10वीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वहीं, कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए। कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी। यह परीक्षा 13 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक पूरी हुई। इसी प्रकार, कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुई। बारहवीं की परीक्षाएं 18 मार्च 2026 को समाप्त हुईं। इन परीक्षाओं का आयोजन राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।
विज्ञापन

CGBSE Result 2026: 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के स्टेप-बाय-स्टेप 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:  https://cgbse.nic.in
या  https://results.cg.nic.in
होमपेज पर “Students Corner” या “Examination Results 2026” / “Exam Results” सेक्शन में जाएं।
अपनी क्लास के अनुसार लिंक पर क्लिक करें: 12th Result 2026 या CGBSE Class 10 Result 2026
अपनी Roll Number दर्ज करें
स्क्रीन पर दिख रहे Captcha Code को सही-सही भरें।
Submit या Get Result बटन पर क्लिक करें।
आपका CGBSE रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें विषय-वार अंक, ग्रेड, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस होगा।
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
मूल मार्कशीट बाद में स्कूल या बोर्ड से जारी की जाएगी।

Digilocker से रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
1. results.digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker App खोलें
2. अपने अकाउंट में लॉग इन करें (आधार या मोबाइल नंबर से)
3. Education सेक्शन में जाएं
4. Chhattisgarh Board of Secondary Education, Raipur चुनें
5. अपनी क्लास चुनें: क्लास X (10th) या क्लास XII (12th)
6. अपना Roll Number और Registration Number (अगर मांगा जाए) दर्ज करें।
7. Submit करें → आपका डिजिटल मार्कशीट दिखाई देगा।
8. इसे Download करके सेव कर लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें