विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा, परिणाम एसएमएस सेवा और अन्य पोर्टल्स के माध्यम से भी उपलब्ध रहेंगे।
बोर्ड की ओर से यह सूचना जारी की गई है कि सभी संबंधित स्कूलों को भी परिणाम की प्रति भेज दी जाएगी ताकि छात्र अपने संस्थानों से भी जानकारी प्राप्त कर सकें।
10वीं में 2.40 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
कक्षा 10वीं में 2,40,422 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 519 विद्यार्थियों को परीक्षा निरस्त किया गया है। वहीं परीक्षा के दौरान 16 नकल प्रकरण सामने आया है। 40 विद्यार्थियों का जांंच का प्रकरण है। इस तरह 575 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है।
12वीं में 3.28 लाख विद्यार्थी हुए थे पंजीकृत
कक्षा बारहवीं में 3,28,716 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 6163 विद्यार्थियों का परीक्षा निरस्त किया गया है। पच्चीस नकल प्रकरण बना है और वही पांच विद्यार्थी जांच प्रकरण के दायरे में हैं। इस तरह लगभग 6200 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है।
पिछले साल कुल इतना रहा पास प्रतिशत: CGBSE CG Board Result 2025
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने पिछले साल 2024 के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 9 मई को घोषित किए थे। पिछले साल कुल 2,61,077 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 80.74% छात्र सफल रहे। लड़कियों ने 83.72% की सफलता दर के साथ लड़कों (76.91%) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था।