फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: सीएम विष्णुदेव साय बोले- केंद्र और राज्य के समन्वय से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

Sat, 13 Jun 2026 03:52 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री गिरिराज सिंह का सम्मान करते सीएम विष्णुदेव - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय एवं निरंतर संवाद की भावना ने विकास कार्यों को नई गति प्रदान की है। इसी सहयोगात्मक दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच मजबूत साझेदारी से अधोसंरचना विकास, उद्योग, रोजगार, कौशल विकास तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आपसी सहयोग और समन्वय से छत्तीसगढ़ के विकास को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में सहायता प्राप्त होगी। इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें