फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: जंगल में नग्न मिला था युवक का शव, 1000 सीसीटीवी कैमरों की जांच से खुला हत्याकांड का राज

Tue, 10 Nov 2026 06:11 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

बलौदाबाजार में करन डोंगरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। गांजा तस्करी में वर्चस्व की लड़ाई और बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए सुपारी देकर वारदात कराई गई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया।

 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार के बया चौकी इलाके में एक युवक की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो नाबालिगों को भी संरक्षण में लिया है। गांजा तस्करी के कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई और पुरानी रंजिश के चलते इस हत्याकांड की साजिश रची गई थी। मामले का मुख्य साजिशकर्ता अमरजीत सिंह सोनी है, जिसने अपने बेटे की हत्या का बदला लेने की नीयत से सुपारी देकर करन डोंगरे की हत्या कराई थी।

जंगल में मिला था नग्न शव

विज्ञापन

यह मामला 31 अक्तूबर  को सामने आया था। बया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुरुमडीह और रायतुंम के बीच जंगल के एक सुनसान रास्ते पर युवक का नग्न शव मिला था। मृतक के सीने सहित शरीर के विभिन्न अंगों पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान मौजूद थे। इसके अलावा उसके सीने पर अंग्रेजी अक्षरों में KP लिखा हुआ था तथा दोनों हाथों पर टैटू बने हुए थे। घटना की शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी और स्थानीय इलाके में भी उसका कोई पुराना संबंध सामने नहीं आया था। इस स्थिति में मृतक की शिनाख्त करना और हत्यारों तक पहुंचना पुलिस के लिए एक अत्यंत कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्य था।

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी कौशल किशोर वासनिक के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने विस्तृत जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस टीम ने वारदात के घटनास्थल से लेकर पटेवा, संबलपुर, सरायपाली, नया रायपुर, रायपुर और दुर्ग तक आने-जाने वाले सभी प्रमुख वाहनों का ब्योरा एकत्र किया। इस पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान पुलिस टीम ने 1,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के गहन विश्लेषण और आधुनिक एआई तकनीक की मदद से पुलिस ने दो संदिग्ध कारों की पहचान कर ली।

रायपुर से दुर्ग तक फैला था नेटवर्क

विज्ञापन

फॉरेंसिक जांच और जुटाई गई डिजिटल जानकारियों के आधार पर अंततः मृतक की पहचान करन डोंगरे के रूप में हुई। मृतक की पहचान स्पष्ट होते ही पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त संदेहियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया। जांच में यह बात उजागर हुई कि इस पूरे आपराधिक गिरोह का नेटवर्क रायपुर से लेकर दुर्ग तक फैला हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया कि गांजा तस्करी में अपना वर्चस्व कायम करने और बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए ही अमरजीत ने सुपारी देकर करन की हत्या करवाई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें