फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: रमन सिंह बोलें- 52 से 55 सीटों के साथ बनाएंगे सरकार, साव बोले- कांग्रेस ने किया ठगने का काम

Fri, 01 Dec 2023 02:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। वहीं कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते  हुए कहा कि सरकार  ने हर वर्ग के लोगों को  ठगने का काम किया है,  धोखा देने का काम किया और छत्तीसगढ़ को अपराध और नशे का गढ़ बना दिया। 
विज्ञापन
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना तीन दिसंबर को होगी, लेकिन सभी दलों के नेता अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद राज्य के पूर्व सीएम रमन सिंह समेत भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया है। वहीं एग्जिट पोल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि एग्जिट पोल का आकार सीमित होता है। भारतीय जनता पार्टी का सैंपल साइज बहुत बड़ा है। मैं डेढ़ साल से पूरे छत्तीसगढ़ में घूम रहा हूं, एक-एक विधानसभा में जाकर जनता से संवाद किया, कार्यकर्ताओं से संवाद किया उस आधार पर मैं बहुत स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ में तीन दिसंबर को जब मतगणना होगी तब छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा। 

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। वहीं कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते  हुए कहा कि सरकार  ने हर वर्ग के लोगों को  ठगने का काम किया है,  धोखा देने का काम किया और छत्तीसगढ़ को अपराध और नशे का गढ़ बना दिया। 
 

वहीं पूर्व सीएम ने दावा करते हुआ की भाजपा 52 से 55 सीटों के साथ राज्य में सरकार बनाने जा रही है। रमन सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़ों ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटें तेजी से बढ़ी हैं और कांग्रेस की सीटें तेजी से कम हुई हैं।

विज्ञापन

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि किसान, महिला, युवा समेत प्रदेश के हर वर्ग ने भाजपा के समर्थन में जिस उत्साह और कांग्रेस के प्रति जिस आक्रोश के साथ मतदान किया है वह @BJP4CGState को 48 सीटों पर नहीं रुकने देगी और हम 52-55 सीटों के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें