फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी तैयारी: 30 नए बेस बनेंगे, मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

Sun, 07 Sep 2025 07:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/रायपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र सरकार के मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य को लेकर सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में नया खाका तैयार किया है। इसके तहत 30 से अधिक नए फॉरवर्ड ऑपरेशन बेस (एफओबी) स्थापित किए जाएंगे और सीआरपीएफ की विशेष कोबरा बटालियन को नक्सल प्रभावित इलाकों में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को रायपुर में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बलों की तैनाती, संसाधन और नई रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, मानसून खत्म होने के बाद बस्तर क्षेत्र में नए एफओबी स्थापित होंगे ताकि नक्सलियों पर दबाव और बढ़े। फिलहाल राज्य में लगभग 50 एफओबी मौजूद हैं। सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) को माओवादियों के बचे शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने का काम सौंपा गया है।

अब तक इस साल 230 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से अधिकांश बस्तर डिवीजन में ढेर किए गए। अधिकारियों का मानना है कि मौजूदा रफ्तार बनी रही तो नक्सलवाद दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 तक समाप्त हो सकता है। बैठक से पहले सीआरपीएफ डीजी ने कोंडागांव स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें