राजधानी के भाठागांव इलाके में एक युवक की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मौके से मिले सुसाइड नोट ने मामले को संवेदनशील बना दिया है और पुलिस अब प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
मृतक की पहचान 25 वर्षीय कोमल वर्मा के रूप में हुई है, जो एयरपोर्ट में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि घटना 24-25 अप्रैल की दरमियानी रात हुई, जब युवक घर के ऊपरी कमरे में अकेला था। परिवार के अन्य सदस्य उस समय घर में ही मौजूद थे। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक युवती पर धोखा देने का जिक्र होने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंधों में तनाव से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुरानी बस्ती थाना पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और मोबाइल डाटा के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। मृतक मूल रूप से बलौदाबाजार जिले का निवासी था और परिवार के साथ रायपुर में रह रहा था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।