फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: बाजार चौक में ऑटो चालक युवक पर तलवार से हमला, दो सगे भाई को पुलिस ने दबोचा

Sat, 09 May 2026 04:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक युवक पर तलवार नुमा हथियार से हमला करने वाले दो सगे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में घायल युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक युवक पर तलवार नुमा हथियार से हमला करने वाले दो सगे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में घायल युवक को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पीड़ित अजय यादव ऑटो चलाने का काम करता है। 7 मई की दोपहर वह अपने साथी ईश्वर यादव के साथ बाजार चौक साकरां पहुंचा था। वहां मौजूद भोला विश्वकर्मा से बातचीत करने के दौरान विवाद शुरू हो गया। इसी बीच भोला का भाई लोकनाथ विश्वकर्मा वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों भाइयों ने अजय यादव और उसके साथी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान लोकनाथ विश्वकर्मा ने तलवारनुमा धारदार हथियार से अजय यादव के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


मामले की शिकायत के बाद धरसींवा थाना में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकनाथ विश्वकर्मा (43 वर्ष) और भोला विश्वकर्मा (27 वर्ष) निवासी ग्राम सांकरा, धरसींवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल तलवार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें