फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर में नशीली दवाइयों के खिलाफ एक्शन, पुलिस ने फरार सप्लायर को किया गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2026 12:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में जनवरी में उजागर हुए बड़े नशा प्रकरण में पुलिस को अहम सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को छापेमार कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में जनवरी में उजागर हुए बड़े नशा प्रकरण में पुलिस को अहम सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को छापेमार कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


यह मामला 28 जनवरी की उस कार्रवाई से जुड़ा है, जब पुलिस ने मधु मिश्रा नामक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गांजा, प्रतिबंधित नाइट्रोसन टैबलेट, नगदी और अन्य सामग्री जब्त की थी। उस समय से ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी थी।

पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने ओडिशा के कालाहांडी निवासी प्रणब कुमार नाइक और नुवापाड़ा निवासी सफीकुल रहमान को पकड़ने में सफलता हासिल की। पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि वे मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई करते थे, जिसे बाद में स्थानीय स्तर पर खपाया जाता था।
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार अंतरराज्यीय स्तर पर जुड़े हुए हैं और इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब इस पूरे गिरोह की विस्तृत पड़ताल कर रही है, ताकि सप्लाई चेन और जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें