फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेली पर दिखेगा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग: मंत्री टंकराम वर्मा के आवास में होगा भव्य आयोजन;CM साय होंगे शामिल

Tue, 11 Aug 2026 07:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

हरेली के मौके पर बुधवार को लोक-संस्कृति और पारंपरिक उत्सव का रंग देखने को मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की ओर से आयोजित 'हरेली अऊ गृह प्रवेश' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली के मौके पर नवा रायपुर में बुधवार को लोक-संस्कृति और पारंपरिक उत्सव का रंग देखने को मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की ओर से आयोजित 'हरेली अऊ गृह प्रवेश' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक नवा रायपुर के सेक्टर-24 स्थित एम-12 आवास परिसर में किया जाएगा। आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ पारंपरिक खान-पान और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री समेत ये नेता होंगे शामिल
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मौजूदगी प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


हरेली छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्वों में शामिल है और इसका सीधा संबंध कृषि एवं ग्रामीण जीवन से है। इस दिन किसान हल, नागर और अन्य कृषि उपकरणों की पूजा करते हैं। अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ पूरे प्रदेश में हरेली का उत्साह देखने को मिलता है।

गृह प्रवेश के साथ पारंपरिक उत्सव का आयोजन
इस बार हरेली पर्व के साथ गृह प्रवेश का भी आयोजन किया जा रहा है। मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों और शुभचिंतकों को पारंपरिक अंदाज में ‘नेवता’ देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। आयोजन के जरिए छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और आधुनिक जीवनशैली के मेल को प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें