फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ हादसा: जन्मोत्सव से लौट रहे साहू परिवार के 13 लोगों की मौत, हादसे की वजह आई सामने; लोगों से अपील

Mon, 12 May 2025 11:47 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार–रायपुर मार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जन्मोत्सव से लौट रहे साहू परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
रायपुर में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में साहू परिवार के 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुखद हादसा बंगोली के पास उस वक्त हुआ, जब परिवार के सदस्य एक जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और ट्रैफिक की अनदेखी के कारण हुआ। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

मृतकों की सूची इस प्रकार...
1. एकलव्य साहू (6 वर्ष), ग्राम मोहंदी
2. कुमारी भूमि साहू, ग्राम आनंदगांव
3. उमंग साहू (4 माह)
4. गीता साहू, ग्राम मोहंदी
5. प्रभा साहू, ग्राम मोहंदी
6. नंदनी साहू, ग्राम मोहंदी
7. टिकेश्वरी साहू, ग्राम चटोद
8. कृति साहू, ग्राम चटोद
9. टिकेश्वरी साहू, ग्राम मनहोरा
10. कुंती साहू, ग्राम चटोद
11. महिमा साहू (18 वर्ष), गोंडवारा खमतराई
12. वर्षा साहू (27 वर्ष), बेरला
13. राजबती साहू (60 वर्ष), नगपुरा मंदिर हसौद

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें