फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर से मुंबई की हवाई कनेक्टिविटी होगी मजबूत: अकासा एयर की एंट्री की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है उड़ान

Thu, 18 Jun 2026 02:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जल्द ही अकासा एयर अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। एयर इंडिया और इंडिगो के बाद यह तीसरी प्रमुख एयरलाइन होगी, जो रायपुर-मुंबई रूट पर उड़ान संचालित करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जल्द ही अकासा एयर अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। एयर इंडिया और इंडिगो के बाद यह तीसरी प्रमुख एयरलाइन होगी, जो रायपुर-मुंबई रूट पर उड़ान संचालित करेगी। प्रस्तावित सेवा शुरू होने के बाद मुंबई के लिए रायपुर से प्रतिदिन उड़ानों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अकासा एयर फिलहाल रायपुर-मुंबई सेक्टर में यात्रियों की संख्या और व्यावसायिक संभावनाओं का आकलन कर रही है। यदि सभी तैयारियां समय पर पूरी होती हैं तो सितंबर से इस नई सेवा की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि एयरलाइन की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ट्रैवल कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि कंपनी शेड्यूल, संचालन व्यवस्था और स्थानीय स्तर पर जरूरी तैयारियों पर काम कर रही है। वर्तमान में रायपुर एयरपोर्ट पर अकासा एयर का कार्यालय शुरू नहीं हुआ है, लेकिन इसके संचालन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


ट्रैवल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (TAFI) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमन जादवानी के मुताबिक रायपुर-मुंबई रूट पर प्रतिदिन करीब 1400 से अधिक यात्री सफर करते हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए नई उड़ान शुरू होने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। फिलहाल इस मार्ग पर इंडिगो की चार उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।

इस बीच हाल ही में दिल्ली से रायपुर पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट की घटना का शिकार हुई थी। हालांकि विमान सुरक्षित उतार लिया गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित रहे। तकनीकी जांच के चलते कुछ अन्य उड़ानों के संचालन पर अस्थायी असर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें