राजधानी रायपुर में एक बार फिर लुट की घटना सामने आई है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छह दोस्तों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने मौज-मस्ती के लिए मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों के साथ लुट की है।
राजधानी रायपुर में एक बार फिर लुट की घटना सामने आई है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छह दोस्तों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने मौज-मस्ती के लिए मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों के साथ लुट की है। चाकू की नोक पर मोबाइल, अंगूठी और कैश छीनकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दो घंटों में लगातार एक के बाद एक लूट की घटना हुई। आरोपियों ने अपनी मौज-मस्ती के लिए लूटपाट की इस घटना को अंजाम दिया था। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान पुलिस ने एक पुराने लुटेरे तेलीबांधा निवासी राहुल गौन्द्रे को पहचान लिया। उसे गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की।
इस दौरान उसने बताया कि अपनी मौज-मस्ती और शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पूछताछ में आरोपियों के खुलासा होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लगभग साढ़े छह हजार रुपये कैश, एक सोने की अंगूठी और 5 मोबाइल जब्त किया गया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।