फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: अपनी शौक पूरा करने छह दोस्त बने लुटेरे, मॉर्निंग-वॉक पर निकले बुजुर्गों को बनाया निशाना, 5 गिरफ्तार

Sat, 22 Mar 2025 03:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में एक बार फिर लुट की घटना सामने आई है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छह दोस्तों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने मौज-मस्ती के लिए मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों के साथ लुट की है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में एक बार फिर लुट की घटना सामने आई है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में छह दोस्तों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने मौज-मस्ती के लिए मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों के साथ लुट की है। चाकू की नोक पर मोबाइल, अंगूठी और कैश छीनकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दो घंटों में लगातार एक के बाद एक लूट की घटना हुई। आरोपियों ने अपनी मौज-मस्ती के लिए लूटपाट की इस घटना को अंजाम दिया था। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान पुलिस ने एक पुराने लुटेरे तेलीबांधा निवासी राहुल गौन्द्रे को पहचान लिया। उसे गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। 

इस दौरान उसने बताया कि अपनी मौज-मस्ती और शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पूछताछ में आरोपियों के खुलासा होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लगभग साढ़े छह हजार रुपये कैश, एक सोने की अंगूठी और 5 मोबाइल जब्त किया गया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
1.राहुल गौन्द्रे, रायपुर
2.मोहम्मद ताज खान, रायपुर
3.रॉकी टाण्डी, रायपुर
4.राजा कन्नौजे, रायपुर
5.मोहम्मद ताहीर खान, रायपुर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें