फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'12 बम' की ई-मेल धमकी से दहला रायपुर: पासपोर्ट कार्यालय खाली, बम स्क्वॉड जांच में कुछ नहीं मिला

Tue, 03 Mar 2026 05:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया। मामला सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी और अफवाह फैलाने समेत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह पासपोर्ट विभाग की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक संदेश प्राप्त हुआ। मेल भेजने वाले ने खुद को तमिलनाडु का निवासी बताते हुए लिखा कि उसकी शिकायतों पर न तो पुलिस ध्यान दे रही है और न ही उसे न्यायालय से राहत मिल रही है, जिससे वह बेहद परेशान है। इसी मेल में उसने दोपहर तक कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी दी थी।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। कार्यालय के अंदर और बाहर घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने पूरे कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन


हालांकि विस्तृत तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह शरारती या धमकी भरा ई-मेल प्रतीत हो रहा है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया है। ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर भेजने वाले की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

घटना के बाद कुछ समय तक कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा, लेकिन जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य कर दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपित की पहचान होते ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें