राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार ने एक युवक को ठोकर मार दी। इस घटना से युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार ने एक युवक को ठोकर मार दी। इस घटना से युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे एक युवक को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बुढ़ापारा के शीतला मंदिर गली के निवासी मनोज पंसारी 43 वर्ष के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाता था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें ठोकर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।