फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: प्री बीएड और प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 22 मई को, परीक्षा केंद्र में सुविधाओं को लेकर दिए दिशा निर्देश

Tue, 20 May 2025 04:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Pre B.Ed and Pre D.El.Ed entrance exam: रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में बीएड-डीएड की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित करने अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित प्री.बीएड और प्री.डीएलएड प्रवेश परीक्षा 22 मई को 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक संचालित की जायेगी।
विज्ञापन


रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में बीएड-डीएड की परीक्षा सुचारू रूप से संचालित करने अधिकारियों की बैठक ली। आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि परीक्षा दिवस से पूर्व परीक्षा कक्षों में रोशनी, पंखे, फर्नीचर, पेय जल व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें और साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। परीक्षा केंद्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की उचित व्यवस्था करें। परीक्षों केंद्रों में उपयुक्त व्यवस्था करें और सभी अभ्यर्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे। 

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए अपर कलेक्टर नवीन कुमार ठाकुर को को-आर्डिनेटिंग सुपरवाइजर, डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक और रोजगार अधिकारी केदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें