फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: नशे की हालात में वाहन चलाने वाले चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लगाया गया भारी भरकम जुर्माना

Tue, 22 Apr 2025 07:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। शहर के वीआईपी रोड राम मंदिर, फुडहर और अटल नगर नवा रायपुर में बैरिकेटिंग कर आठ नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
नशे की हालात में वाहन चलाने वाले चालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चालक सबसे बड़ी बाधा है। नशे की हालत में होने के कारण स्वयं तथा दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई के लिए रायपुर एसएसपी के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


बीते तीन माह के भीतर लगभग 312 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। वाहन जब्त कर प्रकरण निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया, जहां न्यायालय द्वारा 10-10 हजार रुपये का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। साथ ही युक्त ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर लायसेंस निलबंन की कार्यवाही भी की जा रही है।

20 अप्रैल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा शहर के श्रीराम मंदिर के पास, फुण्डहर चौक एवं एयरपोर्ट टर्निग नवा रायपुर में रात्रि 11 बजे से दो बजे तक बेरिकेटिंग कर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 08 ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। प्रकरण निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया। सभी वाहन चालकों का लाइसेंस भी निलंबन के लिए परिवहन कार्यालय भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें