फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का रायपुर में जुलूस: फटी बनियान के साथ लंगड़ाते दिखा, बेहोश होकर जमीन पर गिरा आरोपी

Sun, 09 Nov 2025 04:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पुलिस ने उसका चांदनी चौक से भांटागांव बस स्टैंड तक जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस ने वीरेंद्र तोमर से 'गुंडागर्दी पाप है, कानून हमारी बाप है' जैसे नारे बुलवाए। राहगीरों की मौजूदगी में पुलिस का यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बना रहा।
 
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का रायपुर में जुलूस, बेहोश होकर जमीन पर गिरा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से फरार चल रहा सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। रायपुर पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को रायपुर लाए जाने पर पुलिस ने उसका चांदनी चौक से भांटागांव बस स्टैंड तक जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस ने वीरेंद्र तोमर से 'गुंडागर्दी पाप है, कानून हमारी बाप है' जैसे नारे बुलवाए। राहगीरों की मौजूदगी में पुलिस का यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन




जुलूस के बीच अचानक वीरेंद्र तोमर की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे सरकारी वाहन में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल चेकअप कराया गया। पुरानी बस्ती के सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि वीरेंद्र तोमर पर रायपुर के कई थानों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब उसके भाई रोहित तोमर की भी तलाश कर रही है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोपी के परिजनों ने लगाया आरोप
इस कार्रवाई को लेकर वीरेंद्र तोमर की पत्नी और परिजनों ने पुलिस पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस उनके पति और देवर को झूठे मामलों में फंसा रही है। परिवार ने इसे “किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा” बताया है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस वीरेंद्र तोमर से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर में उसके अपराध नेटवर्क और सूदखोरी से जुड़े कई राज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें