फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: एक्शन मोड में रायपुर पुलिस, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को थाना में बुलाकर लगाई क्लास

Sun, 05 Jan 2025 04:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस एक्शन मोड पर हैं। लगातार पुलिस अपराधिक मामलों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को थाना में बुलाकर लगाई क्लास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस एक्शन मोड पर हैं। लगातार पुलिस अपराधिक मामलों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना आजाद चौक क्षेत्र के निगरानी बदमाश और गुंडा बदमाशों का थाना आहुत किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान निगरानी बदमाश शेख जाकिर, शेख शाहरूख और बदमाश गजानंद साहू, पिंकू उर्फ मोटा, गोलू रगडे़, शीतल सोनी, बंशी साहू, राज ठाकुर, पप्पू उर्फ फद्दनदीप, सैय्यद नियामू उर्फ बाबू, सैफ खान, गोपी निषाद, मुकेश साहू, मयंक तिवारी उपस्थित आये। 

प्रातः रोलकाल 11 बजे लिया जाकर थाना आजाद चौक के समस्त स्टाफ एवं नवीन पदस्थ कर्मचारियो के समक्ष बदमाशों को उपस्थित कर बदमाशों की हिस्ट्रीशीट पढकर किन अपराधों में खोली गई है तथा उनके कितने अपराध है, अपराध करने का तरीका आदि जानकारी से समस्त स्टाफ का अवगत कराया गया। इसके अलावा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों की जानकारी बीट प्रभारियों को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें