फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: डीजे वाहनों पर रायपुर पुलिस की सख्ती, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Sun, 29 Mar 2026 06:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार

सार

आजाद चौक थाना क्षेत्र में 27 मार्च को विभिन्न स्थानों पर डीजे वाहनों के चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
विज्ञापन
डीजे वाहनों पर रायपुर पुलिस की सख्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले डीजे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। आजाद चौक थाना क्षेत्र में 27 मार्च को विभिन्न स्थानों पर डीजे वाहनों के चालकों द्वारा नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना आजाद चौक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित वाहनों को रोका और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की। जांच के दौरान कई वाहन चालक निर्धारित नियमों का पालन करते नहीं पाए गए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे आयोजनों के दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें