फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर पन्नालाल पारधी को दबोचा, बोरी में भरकर ले जा रहा था गांजा

Thu, 03 Apr 2025 04:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। तस्कर गांजा बेचने के फिराक में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को एक किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पूरा मामला थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र की है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। तस्कर गांजा बेचने के फिराक में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को एक किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पूरा मामला थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र की है।
विज्ञापन


एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने पास बोरी में गांजा रखा है, जो थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम कुंदरू जलसो की ओर जा रहा है। पुलिस की टीम ने मौके पर मुखबीर के बताये हुलिये के आरोपी को ग्राम कुंदरू एवं जलसो के मध्य डैम के सामने चिन्हांकित कर पकड़ा। 

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पन्ना लाल पारधी निवासी तिल्दा नेवरा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी पन्ना लाल पारधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया। इसकी कीमत लगभग 10 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत एफआई आर दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


आरोपी पन्ना लाल पारधी थाना तिल्दा नेवरा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में चोरी, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के लगभग आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें