फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा; यूनिपोल पर चढ़कर काटा बवाल, पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

Wed, 13 May 2026 01:51 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शंकर नगर में बुधवार की सुबह एक युवती ने जमकर बवाल काटा। युवती ने यूनिपोल पर चढ़कर जमकर हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। मामला खम्हारडीह थाने क्षेत्र का है।
 
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शंकर नगर में बुधवार की सुबह एक युवती ने जमकर बवाल काटा। युवती ने यूनिपोल पर चढ़कर जमकर हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। मामला खम्हारडीह थाने क्षेत्र का है।
विज्ञापन







बताया जाता है कि मानसिक रूप से कमजोर युवती सुबह-सुबह यूनिपोल पर चढ़ गई। लगभग 40 मिनट तक यूनिपोल के होर्डिंग में चढ़ी रही। लोग उसे नीचे उतरने के लिये गुहार लगाते रहे, लेकिन वह उतरने से मना करती रही। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने उसे नीचे उतारा। 
विज्ञापन



होर्डिंग पर चढ़ी युवती को उतारने के लिये करीब 35 फीट ऊपर तक सीढ़ी लगाई गई। इसके अलावा वह नीचे न गिरे, इसके लिये एहतियात के तौर पर एक बड़ी जाली भी बिछाई गई। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था न खराब हो, इसके लिए पुलिस मौके पर तैनात रही।
विज्ञापन


पुलिस युवती को सुरक्षित तरीके नीचे उतारने के बाद उसे थाने लेकर पहुंची। मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि उसे क्या परेशानी है? कहीं वह  यूनिपोल पर चढ़कर आत्महत्या तो नहीं करना चाहती थी? उसे किसी ने किसी तरह का धोखा तो नहीं दिया है? क्योंकि वह किसी युवक का नाम ले रही थी। हालांकि युवती ने मीडिया से चर्चा में किसी प्रकार की कोई परेशानी से साफतौर पर इंकार कर दिया। अब पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो पायेगा कि मामला क्या है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें