फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: समाजसेवा के लिये शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

Mon, 22 Dec 2025 11:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur News: शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन के नवनियुक्त सदस्यों एवं पदाधिकारी का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
समाजसेवा के लिये शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन के नवनियुक्त पदाधिकारी का सम्मान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur News: शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन के नवनियुक्त सदस्यों एवं पदाधिकारी का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवीन सदस्यों एवं पदाधिकारी को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प कुछ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत नए सदस्यों को प्रेरित करना एवं उनके योगदान को सम्मानित करना रहा। 

विज्ञापन


संस्था की अध्यक्ष श्वेता ठाकुर ने इस दौरान कहा कि संगठन का उद्देश्य सेवा समर्पण एवं सहयोग के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। अतिथियों ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए समाज सेवा में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। 


इस दौरान हिरदेश कौशिक उपाध्यक्ष , अनुराग तूरे उपाध्यक्ष, अभिषेक ठाकुर सचिव, मीना सेन सहसचिव, गोदावरी सेन , झरना प्रधान, नीना परमार,धनेंद्र बिसेन, माधुरी वर्मा  समेत संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें