फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: अवैध शराब के खिलाफ फूटा गुस्सा, पार्षद सोनू ममता तिवारी ने किया डीडी नगर थाने का घेराव

Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

रायपुर राजधानी के भक्त कर्मा वार्ड क्रमांक  67 के पार्षद सोनू ममता तिवारी ने अपने वार्ड में अवैध शराब कारोबार और वार्ड में बढ़ रहे आपराधिक घटनाक्रम को लेकर वार्डवासियों के साथ डीडी नगर थाने का धेराव किया।
विज्ञापन
चर्चा करते पार्षद सोनू ममता तिवारी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर राजधानी के भक्त कर्मा वार्ड क्रमांक  67 के पार्षद सोनू ममता तिवारी ने अपने वार्ड में अवैध शराब कारोबार और वार्ड में बढ़ रहे आपराधिक घटनाक्रम को लेकर वार्डवासियों के साथ डीडी नगर थाने का धेराव किया। पुलिस प्रशासन से असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। डीडी नगर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध नशा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन







विज्ञापन



मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि वो इस संबंध में पहले भी छह बार थाना प्रभारी को आवेदन दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि हर बार पुलिस से आश्वासन दिया जाता है फिर भी स्थिति जस की तस है। उन्होंने कहा वार्ड में चाकूबाजी की घटनाएं नहीं थम रही है। मंगलवार की सुबह में भी चाकूबाजी हुई। इस संबंध में सुबह में थाना प्रभारी को फोन किया उन्होंने रिस्पांस नहीं दिया। 
विज्ञापन









उन्होंने सख्त लहजे में चेतावानी दी कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो पांच हजार लोगों के साथ थाने का फिर घेराव किया जायेगा। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें