फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: विधायक राजेश मूणत ने हीरापुर में किया यदुवंशी चौक का लोकार्पण, कहा- समाज का कार्य सराहनीय

Tue, 11 Nov 2025 01:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur News: तेंदुआ पार यादव ठेठवार समाज ने हीरापुर में नवनिर्मित 'यदुवंशी चौक' का लोकार्पण समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन
विधायक राजेश मूणत ने हीरापुर में किया यदुवंशी चौक का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur News: तेंदुआ पार यादव ठेठवार समाज ने हीरापुर में नवनिर्मित 'यदुवंशी चौक' का लोकार्पण समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने यदु वंश के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

विधायक राजेश मूणत ने कहा कि यदुवंशी समाज सदैव धर्म, परंपरा और एकता का प्रतीक रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श- कर्म, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलना समाज को निरंतर प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज को इस कार्य के लिये हार्दिक बधाई दी और कहा कि  यदुवंशी चौक आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

विज्ञापन




प्रतिमा स्थापना के साथ ही पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा से हुई, जिसमें आस-पास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान अहीर नृत्य, भजन, और भगवान श्रीकृष्ण के भजन से गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान समाज के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद यादव (युवा प्रकोष्ठ), प्रदेश महासचिव नरोत्तम यदु, प्रदेश संगठन मंत्री यदु, प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु, रायपुर राज सलाहकार राम जीवन यदु, रायपुर राज उपाध्यक्ष नवीन यदु, और तेंदुआ पार अध्यक्ष इतवारी यदु सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें