CG Politics: रायपुर शहर में बारिश का पानी घरों में जमा होने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में सब कुछ ठीक होने का दावा हवा हवाई निकली।
CG Politics: रायपुर शहर में बारिश का पानी घरों में जमा होने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में सब कुछ ठीक होने का दावा हवा हवाई निकली। एक दिन की बारिश में ही पूरा शहर जलमग्न हो गया। लोग रतजगा करने मजबूर हो गये। निगम की अव्यवस्थाओं के खिलाफ जनता सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सब मेयर की लापरवाही के चलते हुआ। बारिश से पहले अव्यवस्था को दुरुस्त करने की बजाय महापौर मीनल चौबे इजराइल के दौरे पर चली गईं। यह रायपुर शहर की जनता के प्रति बड़ी लापरवाही है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि निगम चुनाव के दौरान मीनल चौबे ने दावा किया था कि दक्षिण विधानसभा में तत्कालीन विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने 5000 करोड़ के विकास कार्य करवाये हैं यह राशि बारिश की पानी की निकासी, सड़कों का निर्माण लाइटिंग ,व्यवस्था में खर्च किया गया था और जलमग्न दक्षिण विधानसभा ने महापौर की दावों की पोल खोल दी जब प्रोफेसर कॉलोनी चांगोरा भाटा और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर इलाकों में पानी घर में घुस गया और लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं अब महापौर को बताना चाहिए की 5000 करोड़ का विकास कार्य कहां हुआ है।
धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में निगम की हालत खस्ता हुई है लापरवाही सामने आयी है जब बारिश के पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना था तब निगम बुलडोजर लेकर गरीबों के घर और दुकान को तोड़ रही थी। लोग हलकानो परेशान थे आज पूरा शहर पानी में डूबा हुआ है बस्ती से लेकर पास कॉलोनी में भी नाली की गंदगी, कीचड़, सांप, बिच्छू और बारिश की पानी घरों में किचन तक घुस गया है कहां है ट्रिपल इंजन में विकास और कहां है महापौर का वादा सब कुछ ठीक करने का। आज निगम की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही होगी।
विज्ञापन
जलभराव ने सारी व्यवस्था पर पानी फेर दिया
बता दें कि हाल ही में स्वच्छता सर्वेक्षण में रायुपर नगर निगम को सम्मानित किया गया था पर जलभराव ने सारी व्यवस्था पर पानी फेर दिया। नालियों से पानी की निकासी और जगह-जगह नालों की सफाई नहीं किये जाने से ये स्थिति देखने को मिली है। कई नाले अभी तक साफ नहीं किये गये हैं। कई जगह नाली तक नहीं बनी है। ऐसे में पानी जमा होगा ही।