Raipur News: कारपेंटर कल्याण संघ रायपुर संभाग की दो दिवसीय बैठक राम मंदिर वीआईपी रोड रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कारपेंटरों के कल्याण के लिये कई प्रकार की हितकारी योजनाओं पर चर्चा-परिचर्चा की।
इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस
इसके तहत हर मजदूरों को रिस्कवर बीमा कराई जाए, पेटी ठेकेदार (जो कारपेंटर का कार्य करते हैं) को श्रम विभाग से लेबर सप्लाई का परमिशन लेकर कार्य करें, रायपुर संभाग एग्रीमेंट में पार्टियों के साथ कार्य करें, जिसमें किसी भी प्रकार का वाद-विवाद ना हो। कोटेशन रेट में भी समानता हो और कारीगरों को कार्य के प्रति प्रशिक्षित किया जाये।
इसके साथ ही कारीगर के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, पार्टियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि काम करने वाली पार्टी, मजदूर और कारपेंटर वर्क करने वाले पेटी ठेकेदार, सभी के बीच अच्छे संबंध स्थापित हो सके। संगठन ने आदि कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मदनलाल विश्वकर्मा ने की।
बैठक में ये रहे मौजूद
संगठन प्रमुख किशोर सुथार ने बताया कि बैठक में संस्थापक मदनलाल विश्वकर्मा, संयोजक रमेश शर्मा, अध्यक्ष किशोर सुथार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल शर्मा, महामंत्री मलुनाथ सिद्ध, उपाध्यक्ष रमेश साहू, महासचिव भीमराज मौर्या, सचिव अर्जुन शर्मा, कोषाध्यक्ष रूपनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश साहू, अजय शर्मा, सत्यनारायण विश्वकर्मा, गणपत,रूपा, गुलाब, रणछोड़, अजय महाराणा आदि मौजूद रहे।