फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दशक से नरैया तालाब में हो रही छठ पूजा: 85 साल की लखपति बाई ने सुनाई संघर्ष की भावुक कहानी

Sun, 15 Nov 2026 09:16 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

शहर के सबसे पुराने छठ घाटों में शामिल इस तालाब में हजारों व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। 85 वर्षीय लखपति बाई दुबे ने 50 साल पहले घाट पर छठ पूजा के संघर्षपूर्ण दिनों की यादें साझा कीं और छत्तीसगढ़ के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया।
विज्ञापन
नरैया तालाब में पांच दशकों से छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर शहर के सबसे पुराने घाटों में से एक, टिकरापारा के नरैया तालाब में छठ पूजा का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। हजारों छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया। यह पर्व पांच दशकों से इस तालाब में आयोजित हो रहा है, जो हिंदू आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक है।
विज्ञापन


चार दिवसीय छठ अनुष्ठान के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के साथ उत्साह दिखा। सजे हुए सुंदर घाटों और व्यापक इंतजामों के साथ हजारों की भीड़ उमड़ी। नरैया तालाब छठ महापर्व आयोजन समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि यह पूजा तब से हो रही है जब शहर में केवल आमा तालाब और व्यास तालाब में छठ होती थी। उन्होंने कहा कि रायपुर नगर निगम साफ-सफाई में लगातार सहयोग करता है। समिति के सदस्य और निगम बेहतर व्यवस्था का प्रयास करते हैं। आयोजन समिति ने नगर निगम को साफ-सफाई के लिए और पुलिस को सुरक्षा के लिए धन्यवाद दिया। घाट पर स्वागत द्वार, प्रकाश, तंबू और भंडारे की व्यवस्था की गई है।

50 वर्ष पहले की चुनौतियां
85 वर्षीय लखपति बाई दुबे ने 50 वर्ष पहले के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि तब नरैया तालाब में छठ पूजा करना बहुत कठिन था। उनके पति पुलिस की नौकरी में थे, और वे बच्चों के साथ अकेले आती थीं। शाम और सुबह घाट पर घोर अंधेरा रहता था, वे बैटरी लेकर पहुंचती थीं। तालाब किनारे घाट नहीं बने थे, मछलियां पूजा के सूप से बचाना पड़ता था।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ से गहरा जुड़ाव
लखपति बाई दुबे ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने आज तक उत्तर प्रदेश या बिहार जाकर छठ पूजा नहीं की। उन्होंने छत्तीसगढ़ को सबसे सुंदर और सुकून भरी जगह बताया। वे कहती हैं कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की गोद में ही कमाया और खाया है, और यहीं समा जाएंगी। आज भी वे अपनी चार पीढ़ियों को लेकर छठ घाट आती हैं। 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भंडारा होगा और पर्व का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें