फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने दुकान पर लगाई थी सील: मालिकों ने दूसरा दरवाजा खोल फिर शुरू किया कारोबार, एफआईआर दर्ज

Wed, 25 Nov 2026 09:37 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

वीर सावरकर नगर में 7.32 लाख रुपये संपत्ति कर बकाया होने पर नगर निगम ने भवन सील किया था। आरोप है कि भवन मालिकों ने दूसरा दरवाजा खोलकर फिर कारोबार शुरू कर दिया। निगम की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर नगर निगम की सीलबंद संपत्ति का दूसरा दरवाजा खोलकर अनधिकृत रूप से कारोबार शुरू करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नगर निगम ने संपत्ति कर का भुगतान न करने पर भवन को सील किया था। इसके बावजूद भवन मालिकों ने निगम की स्वीकृति के बिना दूसरा मार्ग खोलकर व्यावसायिक गतिविधियां फिर से आरंभ कर दीं।
विज्ञापन


टैक्स बकाया होने पर की थी सीलबंदी
यह मामला नगर निगम के जोन-8 स्थित वीर सावरकर नगर का है। यहां भवन मालिक प्रीतम सिंह और जगमीत सिंह पर वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर 2026-27 तक का कुल 7,32,262 रुपये का संपत्ति कर बकाया चल रहा था। नगर निगम प्रशासन ने कर की राशि जमा कराने के लिए पूर्व में विधिवत नोटिस जारी किया था, परंतु संबंधित स्वामियों ने तय समय में राशि जमा नहीं कराई। कर का भुगतान न होने पर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त 2026 को भवन के मुख्य द्वार पर सील लगा दी थी। आरोप है कि सीलबंदी की कार्रवाई के बाद आरोपियों ने निगम की अनुमति लिए बिना ही दूसरा दरवाजा खोल लिया और अपना व्यापार पुनः शुरू कर दिया।

बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज
मामला संज्ञान में आने पर आयुक्त ने सहायक राजस्व निरीक्षक संतोष दुबे को भवन मालिकों के विरुद्ध एफआईआर कराने के लिए अधिकृत किया। इसके पश्चात आमानाका पुलिस थाने में लिखित आवेदन दिया गया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 और धारा 329(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें