फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रविवार को भी खुला रहेगा रायपुर नगर निगम के दफ्तर, जानिए वजह

Thu, 23 Jan 2025 03:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

ये काउंटर नगर निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के कक्ष क्रमांक 217 और सभी 10 जोन कार्यालयों में स्थित होंगे।
विज्ञापन
रायपुर नगर पालिका निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर नगर पालिका निगम अब छुट्टी के दिन भी खुला रहेगा। चुनावी प्रक्रिया के लिए अब रविवार को भी दफ्तर खुला रहेगा, जिससे काम में सहूलियत होगी। नगर पालिक निगम रायपुर की उपायुक्त (राजस्व) डॉ. अंजलि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर और नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए कर बकाया संबंधित निर्वाचन अदेय प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 11 काउंटर खोले हैं। 
विज्ञापन


ये काउंटर नगर निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के कक्ष क्रमांक 217 और सभी 10 जोन कार्यालयों में स्थित होंगे। इच्छुक जनप्रतिनिधि 27 जनवरी 2025 तक सुबह 10 बजे तक इनमें से किसी भी काउंटर से अपना आवेदन देकर निर्वाचन अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। नगर निगम ने अपील की है कि जनप्रतिनिधि 28 जनवरी 2025 को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन दें ताकि समय रहते प्रमाण पत्र जारी किया जा सके और अंतिम दिन की भीड़ से बचा जा सके।

25-26 जनवरी 2025 के शासकीय अवकाश के बावजूद नगर निगम मुख्यालय भवन और सभी जोन कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे और आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें