फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर नगर निगम चुनाव 2025: मीनल चौबे के पक्ष में सीएम साय ने किया रोड शो, कहा- हमने बनाया है हम ही संवारेंगे

Sat, 08 Feb 2025 10:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur Nagar Nigam Election 2025: रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे के पक्ष में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी में जन आशीर्वाद यात्रा रोड शो में शामिल हुए। 
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय और रायपुर सांसद बृजमोहन ने किया रोड शो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Nagar Nigam Election 2025: रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे के पक्ष में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी में जन आशीर्वाद यात्रा रोड शो में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत भनपुरी चौक पहुंचे, जहां से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, सांसद और चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल, चुनाव सहसंचालक  व विधायक राजेश मूणत, विधायकगण सुनील सोनी, मोतीराम साहू ,पुरंदर मिश्रा   और रायपुर नगर निगम से भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे सहित अन्य भाजपा नेता प्रचार रथ में सवार होकर निकले। इस दौरान सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है तो भाजपा ही संवारेगी।

विज्ञापन


जन आशीर्वाद यात्रा रैली के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ ,ना सिर्फ हम छत्तीसगढ़ वासियों का अपितु भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के सपनों का प्रदेश है। उनका स्वप्न था कि छत्तीसगढ़ को देश के उत्कृष्ट राज्यों में शामिल करना है प्रदेश के सर्वांगीण विकास जैसे अधोसंरचना , शिक्षा , स्वास्थ्य बेहतर जीवन शैली , आधुनिकीकरण जैसी विभिन्न सुविधाओं से संपन्न प्रदेश का निर्माण अटल जी का स्वप्न था और इसलिए भारतीय जनता पार्टी का मुख्य स्लोगन है ,हमने बनाया है हम ही संवारेंगे और रायपुर नगर निगम को लेकर भी हमारा लक्ष्य है देश की सर्वश्रेष्ठ नगर निगम में शुमार करना है और निश्चित ही हम रायपुर नगर निगम को देश के मेट्रो शहरों की तर्ज पर विकसित करने की योजना बना रहे है। हमने सदैव जनता से किए वादे सिरे से पूरे किए हैं चाहे बात महतारी वंदन योजना की हो , किसानों को बोनस देने की या गरीब के सर पर पक्की छत का सपना पूरा करने की हमने हर वादे को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।

जनता का भरोसा भाजपा के साथ दिल्ली चुनाव के नतीजे हैं प्रमाण: बृजमोहन 
रायपुर के  लोकप्रिय नेता  लोकसभा सांसद और नगर निगम रायपुर चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल भी आज जन आशीर्वाद रैली में जनता से नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे और पार्षदों के पक्ष में मतदान स्वरूप आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा कि आप सभी ने दशकों तक मुझे अपरिमिति प्रेम , सहयोग और आशीर्वाद से सराहा है मुझे लगातार रायपुर का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान किया है। भारतीय जनता पार्टी पर जनता का भरोसा दिनों दिन प्रगाढ़ होते जा रहा है पंचायत से सदन तक भाजपा के प्रत्याशी जनता की पहली पसन्द बन चुके हैं। और उसका प्रत्यक्ष प्रमाण दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे हैं जहां दिल्ली की जनता ने सभी दलों को नकारते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत प्रदान किया और यह भरोसा हमने अर्जित किया है। आज आप सभी से हमारा वादा है कि मीनल चौबे के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम को देश की उत्कृष्ट नगर निगम बना कर रहेंगे ।
विज्ञापन


ऐतिहासिक जीत का किया वादा: रामविचार नेताम
जन आशीर्वाद रैली के दौरान जनता से आशीर्वाद मांगने निकले भाजपा नेताओं में कैबिनेट मंत्री और निगम चुनाव प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि चप्पा चप्पा भाजपा है और रायपुर नगर निगम का पूरा माहौल भाजपा मय है हम ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर हैं इस बार नगर निगम में बहुमत के साथ भाजपा बैठेगी।

हम काम करके दिखाएंगे जनता को विश्वास है: राजेश मूणत
रायपुर पश्चिम विधायक और चुनाव सहसंचालक राजेश मूणत ने कहा विश्वास दोनों तरफ है, जनता साथ देगी हमें विश्वास है और हम काम करके दिखाएंगे जनता को विश्वास है। 

हमारी लड़ाई निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ : मीनल
जन आशीर्वाद रैली में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे का जगह जगह जनता ने गर्म जोशी से स्वागत किया। महिलाओं में मीनल के प्रति खासा उत्साह और समर्थन देखने को मिल रहा है विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के दलों ने अपने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रत्याशी मीनल का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रैली के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए मीनल चौबे ने कहा कि हमारी लड़ाई सिर्फ जीत हार तक सीमित नहीं हम जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसमें नगर निगम रायपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का निवारण करना हमारी प्राथमिकताओं में है। दोषियों की जांच भी की जाएगी और जनता को उनका हक सुविधाओं के माध्यम से दिलाना हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें