CG SPS officers Transfer: छत्तीसगढ़ शासन ने आज यानी 23 जनवरी से रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने के बाद प्रशासनिक महकमें में बड़ा बदलाव किया है। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के कुल 24 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय के उप सचिव ने आदेश जारी कर दिया है।