फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल गोलीकांड: रायपुर महापौर ढेबर ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट, मेयर ने लगाया ये आरोप

Wed, 06 Nov 2024 11:59 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर के सेंट्रल जेल गोलीकांड के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने कांग्रेस के साथ आरोपियों का कनेक्शन बताया हैं। वहीं रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने बीजेपी पर नाम बदनाम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मेयर ने थाना पहुंचकर लिखाई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के सेंट्रल जेल गोलीकांड के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने कांग्रेस के साथ आरोपियों का कनेक्शन बताया हैं। वहीं रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने बीजेपी पर नाम बदनाम करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर महापौर ढेबर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


महापौर ढेबर ने बीजेपी नेताओं पर अपराधी के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बीजेपी नेताओं ने उनकी छवि धूमिल कर रह हैं और उन्हें टारगेट कर रहे हैं। इसलिए अपराधी के साथ उनकी फोटो वायरल किया गया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक होने के कारण निशाना बनाए जा रहा है।

महापौर ढेबर ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास पर कांग्रेस पदाधिकारियों के अपमान का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की साजिश बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें