Raipur Fire News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के तेलीबांधा स्थित ऑक्टोपस बार के पास देर रात भीषण आग लग गई। इससे बार समेत चार दुकानें जलकर राख हो गईं। आग पर काबू पाने के लिये फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। अब तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। वहीं आग लगने से 50 लाख रुपए तक का सामान जलकर राख हो गई है
बताया जाता है कि सबसे पहले आग हार्डवेयर की दुकान में लगी, फिर उसकी लपटें बार सहित आस-पास की चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। फिर धीरे-धीरे उसके सामने खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। अब तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद कुलिंग भी किया गया।
Read more: CG News: संत रविदास की जयंती पर आज से समरसता संकल्प अभियान चलाएगी बीजेपी, फरवरी तक होंगे कई
शॉर्ट सर्किट के वजह से लगी आग
मामले में तेलीबांधा टीआई अजय झा ने बताया कि आग हार्डवेयर दुकान से लगी थी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी भीषण लगी थी कि तेज बारिश के बाद भी उस पर काबू पाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। आग लगने से 50 लाख रुपए तक का सामान जलकर राख हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि देर रात डेढ़-दो बजे के करीब आग लगी। इस दौरान रायपुर में बारिश हो रही थी पर आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को पसीने बहाने पड़े। दमकल की 15 गाड़ियां लगातार पानी की बौछारें बरसाती रहीं। आग पर काबू पाने में लगी रहीं।
घंटों की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया। हालांकि सुबह तक धुआं उठते हुए दिखाई दिया।
Read more: CG: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से जनता त्रस्त; बढ़ी बिजली बिल से परेशान, बोली- यूपी की तरह वापस ले लो सरकार!
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि लोगों को अपना सामान निकालने तक का समय नहीं मिला। बार और होटल को भी आग से काफी नुकसान पहुंचा है। आग से प्रभावित दुकानदार बॉबी तोलानी ने बताया कि देर रात उन्हें आग लगने की सूचना मिली। इस पर वो बिना देरी किए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। इस वजह से सामान बचाने के लिये उन्हें मौका तक नहीं मिल सका। देखते ही देखते सब कुछ जलकर खाक हो गया। इस दौरान होटल में ठहरे लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
मामले में रायपुर जिला प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। आग कैसे लगी? इसे लेकर पुलिस और दमकल की टीम मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल, आग बुझा ली गई है। फिर भी टीम मौके पर मौजूद है। कुलिंग का काम चल रहा है।